Class 8, Lesson 13: दानिय्येल 1

Media

AudioPrayerSongInstrumental

Lesson Text

दानिय्येल की भविष्यद्वाणी पुराने नियम की सत्ताईसवीं पुस्तक है। प्रकाशितवाक्य की पुस्तक नए नियम की सत्ताईसवीं पुस्तक है और मुख्यतः अंतिम दिनों की घटनाओं का वर्णन करती है। यह रुचिकर बात है कि उन दोनों पुस्तकों में बहुत सी समानताएं हैं। जिस प्रकार यूहन्ना ने जो ‘‘प्रिय शिष्य’’ था ;यूहन्ना 21:20 प्रकाशितवाक्य लिखा, उसी प्रकार दानिय्येल ने जो ‘‘अति प्रिय’’ था ;दानि. 9:23)(10:19द्ध अपनी भविष्यद्वाणियाँ लिखीं। दोनों ही लेखक पुस्तक को लिखते समय व्यवस्था में पहुँच चुके थे। दानिय्येल नाम का अर्थ है- ‘‘यहोवा मेरा न्यायी है’’। उसके नाम का अर्थ उसकी पुस्तक के संदेश की ओर संकेत करता है। हर एक अध्याय में हम परमेश्वर को एक न्यायी के रूप में देख सकते हैं। लेखन और तिथि: दानिय्येल उन यहूदी बँधुओं में से एक था जिन्हें नबूकदनेस्सर बेबीलोन ले गया था। दानिय्येल ने यह पुस्तक लिखी और उसे प्राप्त दर्शन के विषय में लिखी। ;दानि. 7:2, 4( 8:1) 15 वह युवक ही था जब उसे ई.पू. 605 में बेबीलोन ले जाया गया। इस हिसाब से उसका जन्म योशिय्याह के राज्यकाल में हुआ था जो आत्मिक जागृति का सामय था। ;2 राजा 22 2 इतिहास 34। पुस्तक की रूप-रेखा: इस पुस्तक को दो मुख्य भागों में बाँटा जा सकता है-अध्याय 1-6 ऐतिहासिक हैं और 7-12 भविष्यद्वाणियाँ। हर एक अध्याय का विषय निम्नलिखित हैं- अध्याय 1. - निर्वासन अध्याय 2. - बड़ी मूर्ति अध्याय 3. - आग का भट्ठा अध्याय 4. - विशाल वृक्ष अध्याय 5. - दीवार पर लिखा जाना अध्याय 6. - सिंहों की माँद में-दानिय्येल अध्याय 7. - जंगली पशु अध्याय 8. - मेढ़े और बकरे का दर्शन अध्याय 9. - सत्तर हफ्रतों का दर्शन अध्याय 10. - नदी किनारे मिला दर्शन अध्याय 11. - पापी पुरुष अध्याय 12. - बन्द पुस्तक यद्यपि पहले छः अध्याय ऐतिहासिक हैं, परन्तु उनमें भविष्यवाणी के विषय भी पाए जाते हैं जिनके आधर पर भी हम इस पुस्तक का विभाजन कर सकते हैं- अध्याय 1 - परमेश्वर के लोगों पर न्याय अध्याय 2 - अन्यजाति दर्शनशास्त्रा पर न्याय अध्याय 3-4 - अन्यजाति अहंकार पर न्याय अध्याय 5 - अन्यजाति राष्ट्रों की अभक्ति पर न्याय अध्याय 6 - अन्यजाति अत्याचारियों पर न्याय अध्याय 7-12 - अन्यजातियों के राजनैतिक सामथ्र्य पर न्याय प्रभु यीशु ने अपने वक्तव्यों में दानिय्येल की पुस्तक से उदारण दिए है। ;मत्ती 24:15मरकुस 13:14।

Excercies

Song

Not Available