Class 6, Lesson 26: नबियों की गवाही

Media

AudioPrayerSongInstrumental

Lesson Text

नबियों का साथी नबियों ने पहले ही से यीशु मसीह के जन्म, जीवन, सेवकाई, मृत्यु तथा पुनरुत्थान के विषय बता दिया था। सबकुछ उन नबूवतों के अनुसार पूरा हुआ। नबूवत पुराना नियम संदर्भ नया नियम संदर्भ मसीह का जन्म स्थान (बैतलहम) मीका 5:2 मत्ती 2:1 कुँवारी से जन्म यशा. 7:14 लूका 1:27 मजूसियों का आगमन यशा. 60:3,4 मत्ती 2:2,11 मिस्र को जाना और लौटना होशे 11:1 मत्ती 2:14,15 बालकों की हत्या यिर्म. 31:15 मत्ती 2:16-18 मंदिर को शुद्ध करना भजन 69:9 मत्ती 21:12,13 यरूशलेम में (गदहे पर)विजयी प्रवेश जकर्याह 9:9 मत्ती 21:4-15 एक मित्र द्वारा धोखा भजन 41:9 मत्ती 26:48,50 यीशु के पकड़े जाने पर जकर्याह 13:7 मरकुस 14:50 चेलों का भाग जाना क्रूसीकरण - हाथों एवं पैरों भजन 27:16 लूका 23:33 में कीलें ठोंकना क्रूस पर प्रभु को प्यास लगना भजन 69:21 यूह. 19:29-30 और सिरका दिया जाना उसके कपड़ों पर चिट्ठी डालना भजन 22:18 मत्ती 27:35 उसकी हड्डियाँ तोड़ी न जाएगी भजन 34:20 यूह.19:32,33 इन नबूवतों के सम्बंध में, कुछ बातों को देखना अच्छा होगा। ये नबूवत सदियों पहले की गई थी। मात्र संयोग होना असंभव है। यह बाइबल के ईश्वरीय प्रकाशन को बताता है। यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने की नबूवत वास्तविक घटना से 1000 वर्ष पूर्व की गई थी। वास्तव में, मृत्युदण्ड का वह तरीका फीनिके के लोगों द्वारा आरम्भ किया गया था जिसे रोमियों ने अपना। रोमियों ने ई.पू. 63 में ही पलिस्तीन पर विजय प्राप्त की थी। यहूदियों को मृत्युदण्ड का तरीका पत्थरवाह करना था। दानिएल की नबूवत में, हम उस समय के विषय कुछ संकेत पाते हैं जब मसीह इस पृथ्वी पर होगा। वहाँ लिखा है कि "मसीह" "काट डाला" जाएगा। मनुष्यजाति के उद्धार के लक्ष्य से हमारे प्रभु का इस पृथ्वी पर आगमन मानव इतिहास की सबसे बड़ी घटना थी। किसी भी विशिष्ट व्यक्ति के आगमन की बहुत पहले घोषणा की जाती है। उदाहरण के लिए, यदि हमारे देश के राष्ट्रपति को किसी स्थान की यात्रा करती हो तो उनके पहुँचने का समय, स्थान, घोषणाएं इत्यादि की पहले से योजना बनाई जाएगी और घोषणा की जाएगी। परमेश्वर के पुत्र के आगमन के विषय भी ऐसा ही था। मसीह के द्वितीय आगमन के सम्बंध में भी बहुत स्पष्ट नबूवत हैं। क्योंकि उसके प्रथम आगमन के सम्बंध की नबूवतें अक्षरशः पूरी हुई थी, हम उद्धारकर्ता के आगमन के विषय निश्चिंत हो सकते हैं। वह शीघ्र आने वाला है। मसीहियत सच में अनूठी है।

Excercies

Song

Not Available